फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   alvida namaz

अदा की गई अलविदा नमाज की जुदा

Sat, 18 Jul 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 18 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
alvida namaz
 नमाज के  समय प्रशासन की कड़ी चौकसी रही, अलविदा नमाज अदा करने नमाजियों के उमड़ने से मस्जिदों में तिल रखने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन


 गोपीगंज, ज्ञानपुर और भदोही  के मस्जिदों में जगह नहीं मिलने पर सड़कों पर अलविदा नमाज अदा की गई।
ज्ञानपुर गोपीगंज और भदोही में  नमाज शुरू होने से पूर्व प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने के साथ  आवागमन रोक दिया था।

 इससे अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।  शुक्रवार को अलविदा जुमा होने के साथ 29 वां रमजान भी था। शाम को चांद नजर  आने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन और ईदगाह, अंजुमन कमेटियों के लिए भागमभाग अधिक था।

जनपद में सबसे अधिक संख्या में लोगों ने गोपीगंज जामा  मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की। एसडीएम उमाकांत, सीओ श्यामशंकर पांडेय,  चौकी प्रभारी रंग बहादुर पांडेय सुबह से मयफोर्स डटे रहे।
विज्ञापन


 साढ़े 11 बजे से  पड़ाव के पास कठौता त्रिमुहानी से और मिर्जापुर त्रिमुहानी से रूट डायवर्ट  कर दिया गया। वहीं ज्ञानपुर में जामा मस्जिद नमाजियों से भर जाने पर  गोपीगंज-भदोही मार्ग पर कतार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोयल गली से न्यायालय गेट तक पुलिस ने  साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक के लिए बंद कर दिया था। यहां भी दुर्गागंज  त्रिमुहानी, गोयल गली से रूट डायवर्ट था।


जंगीगंज क्षेत्र के जामा मस्जिद  सराय जगदीश में इलाके के दो दर्जन से अधिक गांव के मुस्लिम बंधुओं ने  पहुंचकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इसी तरह जिले के मोढ़, सुरियावां,  सुभाषनगर, वहिदानगर, ऊंज, कोइरौना, औराई, महराजगंज, बाबू सराय, घोसिया,  माधोसिंह, चौरी, कठारी, खमरिया आदि स्थानों पर अलविदा की नमाज मुस्लिम  बंधुओं ने अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed