फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   agitation

मूल्यवृद्घि के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
agitation
ज्ञानपुर। पेट्रो मूल्यवृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं के विरोध में बुधवार को कांग्रेसजनों का गुस्सा फूटा। लामबंद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच कर मूल्यवृद्घि और जनसमस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य और जिला उपाध्यक्ष राजन दुबे ने कहा कि पेट्रो पदार्थों और वैट, टैक्स में बेतहाशा वृद्घि कर किसानों, व्यापारियों एवं आमजन की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल मूल्य बढ़ोतरी से किसान न तो खेती कर पा रहे हैं और न ही व्यापारी अपना व्यापार। बढ़ती हुई महंगाई ने हर तबके को परेशान कर मुंह का निवाला छीन लिया है। कहने के लिए भाजपा किसानों की हितैषी है, लेकिन जब भी किसान खेती कर लागत मूल्य निकालना चाहता है, तब-तब महंगाई उनको कर्ज में डूबो कर आत्महत्या को विवश कर देती है। व्यापारी वर्ग टैक्स भरते-भरते कंगाल हो जा रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी तो करता है, लेकिन महंगाई के हिसाब से उसकी मजदूरी तय नहीं हो सकी। इसी तरह सुरेश प्रकाश मिश्रा, माबूद खान ने कहा कि जनपद हो या प्रदेश हर जगह भाजपा के लोग ओछी हरकतें कर आम जनता को परेशान करने का काम कर रहे हैं। न्याय के नाम पर सिर्फ प्रताड़ना मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के हकीकत से अनजान शासन सत्ता में मशगूल लोग खजाने को खाली करने में लगे हैं और अधिकारी-कर्मचारी वर्ग गरीबों की आड़ में फ्लैट, लग्जरी वाहन, खाड़ी देशों की यात्रा, शादी-विवाह में परिवार को महंगे उपहार देकर विकास का फर्जी सपना संजोया जा रहा है। अपराधी बेखौफ हैं। उन्नाव, उभ्भा-सोनभद्र, चकटोडर-ज्ञानपुर, वेदपुर, औरंगाबाद-औराई में हुई हत्याएं सरकार की उपलब्धि रही हैं। चेतावनी दी गई कि महंगाई और कानून व्यवस्था के साथ ही जनसमस्याओं पर सरकारों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक चूलें हिला दी जाएंगी। इस मौके पर कर्मचंद बिंद, सुभाषचंद बिंद, रंगनाथ दुबे, मनोज गौतम, सुरेश प्रकाश तिवारी, शशांक तिवारी, आकाश शुक्ला, नाजिम अली, वसीम अंसारी, संतोष बघेल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed