फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After the withdrawal of nomination, the picture of the candidates will be clear

नाम वापसी के बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर

Mon, 21 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
After the withdrawal of nomination, the picture of the candidates will be clear
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद सोमवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, अब तक 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। संभावना है कि कुछ पर्चे वापस लिए जा सकते हैं। इस बीच कुछ वोटकटवा उम्मीदवारों को मनाने का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले की भदोही, ज्ञानपुर और औराई विधानसभा का चुनाव अंतिम चरण में सात मार्च को होना है। इसके लिए 10 फरवरी से ही नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी चली। इस दौरान 62 लोगों ने नामांकन किया। इस बीच 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई तो 31 लोगों के पर्चे निरस्त हो गए। सोमवार को नाम वापसी होगी। औराई में प्रत्याशियों की संख्या कम है, लेकिन भदोही और ज्ञानपुर में अब भी 10 से अधिक उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। भदोही और ज्ञानपुर सीट से कुछ उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। खासकर, वे लोग जिन्होंने डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी कि चुनाव मैदान में कौन होगा और कौन अपने कदम खींच लेगा। सोमवार को अपराह्न तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के तहत काम किया जा रहा है। सोमवार को नाम वापसी के बाद अपराह्न तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed