फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After the posters of house for sale were put up, the BDO reached Matlubpur.

Bhadohi News: मकान बिकाऊ के पोस्टर लगने के बाद मतलूबपुर पहुंचे बीडीओ

Mon, 21 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
After the posters of house for sale were put up, the BDO reached Matlubpur.
अहरौला विकास खंड के मतलूबपुर में जलनिकासी की समस्या को लेकर निरीक्षण करते बीडीओ। संवाद
क्षेत्र के मतलूबपुर ग्राम सभा में छह वर्षों से जल निकासी की समस्या से परेशान 25 घरों के मालिकों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए जाने की खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

रविवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अहरौला, संतोष कुमार ने गांव में जाकर जांच की। कहा कि वह अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने पूरे गांव में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के प्रशासक प्रधान प्रेमसागर मोदनवाल से भी इस संबंध में वार्ता की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नाली निकास में आ रही समस्याओं और नाली के रूट के संबंध में संजय पांडे से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद, बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि अखबार में प्रकाशित खबर होने पर सीडीओ के निर्देश पर वे यहां निरीक्षण करने आए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से लोगों को कैसे निजात मिल सकती है और इसका क्या हल निकल सकता है, इसकी एक आख्या बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी। जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed