फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After DM's rebuke, drain construction speeded up

Bhadohi News: डीएम की फटकार के बाद नाली निर्माण में आई तेजी

Sun, 23 Jun 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
After DM's rebuke, drain construction speeded up
ज्ञानपुर। डीएम विशाल सिंह की फटकार के बाद नगर पंचायत के मुख्य नाले की निर्माण कार्य में तेजी आई है। ज्ञानपुर पुरानी बाजार से भिदिऊरा रजवाहा तक निर्माणाधीन 500 मीटर लंबे नाले के निर्माण कार्य में सुस्ती को लेकर डीएम ने नाराजगी जतायी थी। ज्ञानपुर नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। इसमें 20 से 22 हजार की आबादी रहती है। बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या को ध्यान में रखकर पुरानी बाजार से भिदिऊरा रजवाहा तक 500 मीटर नाले का निर्माण कराया गया। 20 लाख से होने वाले नाली निर्माण की प्रगति धीमी थी। बीते सप्ताह डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जहां अधिकारी, कर्मचारियों की नाली, नाले की सफाई को लेकर क्लास लगाई थी। सख्त हिदायत दी थी कि मॉनसून से पहले नालियों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। डीएम की हिदायत के बाद नाली निर्माण में काफी तेजी आई है।
विज्ञापन

कोट

जिला अस्पताल से पुरानी बाजार तक 1000 एमएम की दो दर्जन से अधिक पाइपें पड़ी हैं। पुरानी बाजार के आगे नाली के जरिए माइनर नहर तक पानी जाता है। करीब-करीब नाले की सफाई कार्य हो चुकी है। बारिश के पहले इसका निर्माण भी पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


राजेंद्र कुमार दुबे,ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed