फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates will stop work till the return of the case

Bhadohi News: मुकदमा वापसी तक कामकाज ठप रखेंगे अधिवक्ता

Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Advocates will stop work till the return of the case
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा वह आंदोलन को जारी रखेंगे। अध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता भवन निर्माण को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करते हुए पत्रक देकर वापस हो गए थे । इसके बाद भी पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया, जो सरासर गलत है। इस तरह से अधिवक्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

महासचिव संतोष कुमार दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी अब तक मुकदमा वापस नहीं लिया गया। आम बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक मुकदमा वापस नहीं होगा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही, तेज बहादुर यादव, धरणीधर तिवारी, हंसाराम शुक्ला, स्वामीनाथ मिश्रा, मोहनलाल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed