फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates submitted memorandum to DM

Bhadohi News: अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Mar 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Advocates submitted memorandum to DM
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व की मांगो को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। अध्यक्ष सूर्य दत्त पांडेय ने कहा कि सिविल न्यायालय, कलेक्ट्रेट न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उपभोक्ता फोरम न्यायालय पर 10 हजार से अधिक व्यक्तियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। उनके लिए कोई सुलभ शौचालय यूरिनल की व्यवस्था नहीं है । ऐसी स्थिति में परिसर के बाहर भूमि उपलब्ध कराकर दो सुलभ शौचालय और 25 यूरिनल महिला- पुरुष का बनाया जाए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ज्ञानपुर सरपतहां के परिसर में रात में अंधेरा रहता है। प्रकाश के लिए हाईमाक्स लाइट की व्यवस्था की जाए। तहसील ज्ञानपुर में अधिवक्ताओं और वादकारी को बैठने के लिए टीन सेट की व्यवस्था करना जरूरी है। अधिवक्ता परिसर सिविल कोर्ट ज्ञानपुर में आए दिन चोरिया हो रही है । ऐसी स्थिति में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed