फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Adulterated desi wine was being sold in government shop in Bhadohi smuggler arrested

छापे में खुली पोल: भदोही में सरकारी दुकान में बिक रही थी मिलावटी देसी शराब, तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Fri, 16 Sep 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 05:39 PM IST
सार

भदोही जिले के सरकारी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब बेचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभोली बाजार में देसी शराब की दुकान पर मिलावटी शराब बेची जा रही थी। आबकारी और पुलिस की संयुक्त छापे में यह खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Adulterated desi wine was being sold in government shop in Bhadohi smuggler arrested
भदोही पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सरकारी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब बेचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अभोली बाजार में देसी शराब की दुकान पर 1133 शीशी मिलावटी शराब पकड़ी गई। आबकारी और पुलिस की संयुक्त छापे में दुकान को सीज कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि चार अन्य फरार हो गए।

विज्ञापन


नकली और मिलावटी शराब बेचने की शिकायत पर गुरुवार रात आबकारी अधिकारी अरूण कुमार शुक्ला ने दो थानों की पुलिस संग करीब पांच घंटे तक जांच की। इस दौरान दुकान से 1133 शीशी अवैध देसी शराब, 58 नकली क्यूआर कोड, 330 नकली ढक्कन बरामद किया।  दुकान को सीज कर तस्कर साहब लाल निवासी नारेपार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

देसी शराब की शीशी में मिलाते थे पानी

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि दुकान विपिन मिश्रा निवासी रईयापुर की है। उन्हीं के मित्र अभिनव दूबे निवासी अरता ने शराब बेचने के लिए नौकरी रखा था। मेरा एक साथी कल्लू साहू निवासी धर्मशाला रोड सोनभद्र का रहने वाला है। बताया कि देसी शराब की शीशी को खोलकर उसमें पानी मिला देते थे और ढक्कन संग नकली क्यूआर कोड लगा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कारोबार की पूरी देख-रेख एवं संचालन गिरोह का सरगना सुशील कुमार गौड़ उर्फ पंडे निवासी कोईरौना करता है। जो पैसा मिलता है आपस में बांट लिया जाता है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

साहब लाल को गिरफ्तार किया गया है जबकि विपिन मिश्रा, अभिनव दूबे, कल्लू साहू,  सुशील कुमार गोंड निवासी पैगहां की तलाश की जा रही है। वांछितों की क्राइम कुंडली निकाली जा रही है। इसके पूर्व भदोही के पिपरिस, ऊंज के सुभाषनगर में सरकारी दुकानों में मिलावटी शराब मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed