फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration should get compensation for flood victims

बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन दिलवाए मुआवजा

Thu, 12 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Administration should get compensation for flood victims
गंगा बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील कोनिया क्षेत्र में गंगा कटान और बाढ़ के पानी में फसलों के डूबने से अन्नदाताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उनका पूरे साल का बजट गड़बड़ा जाता है। इटहरा निवासी कमलाशंकर मिश्रा कहते हैं कि बाढ़ से कोनिया के किसान वर्षों से बर्बादी दंश झेलते चले आ रहे हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा नेता सुशील पोहिला ने कहा कि जितने भी किसानों की फसल गंगा बाढ़ में डूब गई है, उन किसानों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। भभौरी निवासी युवा नेता बृजेश पांडेय ने कहा कि बाढ़ का पानी बस्तियों में घुसने लगा है। कोनिया के लोग संकट में हैं। किसानों और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन गांवों में कैंप लगाकर मुआवजा दिलवाए। कलिक मवैया निवासी किसान चंद्रबली चौबे ने कहा कि ऊपर वाले ने ही कोनिया के किसानों की तकदीर को मोटी कलम से लिख रखा है। किसानों को तत्काल फौरी राहत मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed