फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration's bulldozer over encroachment

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 27 Sep 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer over encroachment
जिला मुख्यालय सरपतहां में सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से बनीं दुकानों को ढहाती जेसीबी मशीन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। अवैध अतिक्रमण पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने एक साथ तीनों तहसीलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। ज्ञानपुर में जिला मुख्यालय रोड पर नवनिर्मित न्यायालय भवन से लेकर एसपी आवास के बीच 16 अवैध निर्माण जेसीबी से ढहा दिए गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर मुख्यालय, सुरियावां, चौरी, पुरुषोत्तमपुर और औराई के उगापुर में सरकारी जमीनों पर वर्षों से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 25 भवनों को धराशायी करवाते हुए तालाब, चकरोड, सड़क खाली कराए गए। अचानक बुलडोजर और फोर्स के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीमों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जिलास्तर पर अतिक्रमण का मामला न सुलझने पर इन दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों की झड़ी लग चुकी है, जिस पर सख्ती दिखाते हुए शासन ने जिला प्रशासन को एक साथ अभियान चलाकर लंबित पड़े मामलों को निपटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जीपी यादव ने बताया कि सरपतहां स्थित मुख्यालय के पास 16 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर अवैध ढंग से बनीं दुकानें, कच्चे-पक्के निर्माणों को हटा दिया गया है। अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। अतिक्रमण की जद में आने वालों के नाम आवंटित जमीनों पर कब्जा भी दिलाया जा रहा है। एसडीएम भदोही एके मिश्रा ने बताया कि चौरी, पुरषोत्तमपुर और सुरियावां में तीन ऐसे लोगों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाया गया, जो वर्षों से दूसरे के नाम मिली जमीन को अपना बताकर कब्जा किए थे। एसडीएम औराई ने बताया कि उगापुर स्थित गांव के तालाब को चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाए गए। हिदायत दी गई है कि जांच में अतिक्रमण का मामला सामने आया तो जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस पर तमाम लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। टीमों में एडीएम एसके मिश्रा, कोतवाल केके सिंह, एएसपी आरके वर्मा, तहसीलदार सदर देवेंद्र यादव, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed