फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Administration calls for 45 people for talks

प्रशासन ने 45 लोगों को वार्ता के लिए बुलाया

Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Administration calls for 45 people for talks
विधायक से गुहार करते अहमदगंज के लोग
 नगर के अहमदगंज में निर्माणाधीन फ्लाईओवर मामले में जिला प्रशासन ने 45 लोगों को नोटिस भेज कर वार्ता के लिए मुख्यालय बुलाया है। ये वे लोग हैं जिनकी भूमि अथवा मकान फ्लाईओवर निर्माण में आड़े आ रही है। नोटिस मिलते ही भारी संख्या में नागरिक शनिवार को विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के  यहां जनता दरबार में पहुंचे और उनसे अपना घर बचाने की गुहार लगाई। विधायक ने सभी लोगों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही शासन स्तर से इस फ्लाईओवर के बारे में नया आदेश जारी कराएंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में अहमदगंज के कुछ लोगों ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। जिस पर न्यायालय ने जिलाधिकारी को मामले में लोगों से विचार विमर्श कर निस्तारण करने का निर्देश दिया था। इसी परिप्रेक्ष्य में रेलवे फाटक से लिप्पन तिराहे तक 45 लोगों को नोटिस भेज कर साक्ष्य और अभिलेखों के साथ 21 जून को मुख्यालय बुलाया गया है। बैठक में डीएम विशाख जी लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन

उधर नोटिस आने के बाद शनिवार को भारी संख्या में लोग मर्यादपट्टी में विधायक के जनता दरबार में पहुंचे जहां शनिवार को वे खुद मौजूद थे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के यहां फ्लाईओवर   चौरी रोड की ओर मोड़ने की अर्जी दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही इस पर शासन से नया आदेश आ जाएगा। विधायक से मिलने गए लोगों में विक्की बरनवाल, पप्पू बरनवाल, गणेश कुमार, विकास सेठ, रवि सेठ, हितेश गुप्ता, गोपाल दास, पियूष बरनवाल, राजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed