{"_id":"66db65d4f6968f45f10f3774","slug":"adg-reprimanded-many-police-station-in-charges-in-marathon-meeting-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-116366-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मैराथन बैठक में एडीजी ने कई थाना प्रभारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मैराथन बैठक में एडीजी ने कई थाना प्रभारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी रेंज मिर्जापुर आरपी सिंह ने शुक्रवार को मातहतों के साथ बैठक की। पुलिस लाइन सभागार में चली मैराथन बैठक में थाने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करने की हिदायत दी। वहीं कुछ थानों से लगातार मिल रही शिकायत को लेकर फटकार लगाते हुए कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने शराब माफियाओं, अवैध मांस का कारोबार करने तथा बदमाशों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चेताया कि भ्रष्टाचार के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानों पर आने वाले मामलों को प्रमुखता से निस्तारित करें। उन्होंने महिला अपराधों से जुड़े मामलों को लेकर गंभीरता से काम करने और त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कई थाने के प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। चेताया कि अगर कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह, सीओ भदोही अजय सिंह चौहान, सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय, सीओ औराई चमन सिंह चावड़ा समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।