फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action will be taken against careless ANM, now she will be directly suspended

Bhadohi News: लापरवाह एएनएम पर गिरेगी गाज, अब सीधे होगी निलंबित

Wed, 28 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against careless ANM, now she will be directly suspended
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर तैनात एएनएम की लापरवाही रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। अब लापरवाही बरतने वाली एएनएम को निलंबित किया जाएगा। वहीं, संबंधित सीएचसी अधीक्षक से जवाब मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। जिले के ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सीएचसी व पीएचसी के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर की सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्रसूताओं को बेहतर लाभ पहुंचाना एएनएम की जिम्मेदारी है। यहां तैनात एएनएम की लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं। कई बार एएनएम स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचती हीं नहीं हैं। अब लापरवाह एएनएम के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब 40 से 50 एएनएम मुख्यालय पर निवास नहीं करती हैं।
विज्ञापन

एएनएम अनीता देवी हो चुकी हैं निलंबित
सीएमओ डॉ. एसके चक ने महराजगंज प्रथम आयुष्मान आरोग्य मंदिर की एएनएम अनीता देवी को चार दिन पहले निलंबित किया है। कार्रवाई औराई अधीक्षक के पत्र प्राप्त होने के बाद की गई है। किसी एएनएम को निलंबित करने के लिए तीन गलतियां देखी जा रही है। जैसे उच्च अधिकारियों व लाभार्थियों के साथ अच्छे से व्यवहार न करना। राष्ट्रीय कार्य और सरकारी कार्यक्रम में रुचि नहीं लेना। मुख्यालय पर निवास नहीं करती हैं। उन्हें निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन:
एएनएम की शिकायत मिलती रहती है। शिकायतकर्ता की समस्या को दूर किया जाता है। मुख्यालय पर निवास और इनके कार्य प्रणाली में सुधार करने के लिए अब सीधे निलंबित कर अधीक्षक से जवाब मांगा जाएगा। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article