फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action plans worth three hundred crores gathering dust in the register

Bhadohi News: रजिस्टर में धूल फांक रहीं तीन सौ करोड़ की कार्ययोजनाएं

Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Action plans worth three hundred crores gathering dust in the register
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के 98 ग्राम पंचायतों को लेकर तैयार 300 करोड़ की कार्ययोजना फाइलों में धूल फांक रही है। डेढ़ माह पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर दर्जनों प्रस्ताव पारित हुए थे, लेकिन अब तक उसमें अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे व त्रिस्तरीय ब्लॉक संचालन समिति अध्यक्ष समिति अध्यक्ष मनोज मिश्रा की मौजूदगी में डेढ़ माह पहले ब्लॉक सभागार में बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक में 98 ग्राम पंचायतों में कच्चा-पक्का चकमार्ग, नाला-नाली, इंटरलाकिंग, जल सोख्ता, हैण्डपंप प्लेटफार्म दुरुस्तीकरण, सिंचाई नालियों की सफाई-जीर्णोद्धार, हैण्डपंप रिबोर, प्राथमिक स्कूल कायाकल्प, बीआरसी वहिदानगर सुदृढ़ीकरण, राजकीय पशु अस्पताल जंगीगंज में ध्वस्त बाउंड्रीवाल निर्माण, शौचालय, आवास, बाहा सफाई, अमृत सरोवर के अधूरे कार्य पूरा करने, नये तालाबों को प्राथमिकता देने तमाम कार्ययोजना को लेकर प्रस्ताव रखा गया। जिसपर सर्वसम्मिति से मुहर लगाते हुए लगभग 300 करोड़ की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई। डेढ़ माह बीतने के बाद भी अब तक इन कार्ययोजनाओं की फाइल आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

जिससे तमाम गांवों में कई विकास कार्यों को गति नहीं मिल सकी है। ब्लाक खंड अधिकारी धनराज कोटार्य ने बताया कि बैठक में प्राप्त लगभग तीन सौ करोड़ की कार्य योजनाओं की स्वीकृति के लिए आगे भेजा गया। जैसे-जैसे कार्ययोजनाओं की स्वीकृति मिलेगी। वैसे-वैसे कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed