{"_id":"66facf4e806860ea7f04625b","slug":"action-in-gyanpur-suriyawan-priest-murder-case-four-policemen-including-in-charge-inspector-suspended-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: ज्ञानपुर सुरियावां पुजारी हत्याकांड में एक्शन, प्रभारी निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: ज्ञानपुर सुरियावां पुजारी हत्याकांड में एक्शन, प्रभारी निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित
Mon, 30 Sep 2024 09:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:48 PM IST
सार
ज्ञानपुर सुरियावां स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में सोमवार शाम को एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। शिकायत को गंभीरता से न लेने और एक साल पूर्व चोरी की घटना का खुलासा न करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
कोतवाली सुरियावां, भदोही
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बावन बीघा तालाब हनुमान मंदिर के पुजारी सीताराम की बीते रविवार की रात में हत्या की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी आरपी सिंह, एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पाया गया कि उपरोक्त मृतक संग अन्य नागरिकों की ओर से उक्त मंदिर के स्थान पर सुनसान होने के कारण नशे का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन प्रभारी निरीक्षक, बीट प्रभारी और दो बीट आरक्षी की ओर से गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व में मंदिर से घंटा चोरी होने पर भी पुलिस की तरफ से लापरवाही बरती गई। कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरतने और शिकायत को गंभीरता से न लेने के आरोपों में एसपी ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, बीट प्रभारी उप निरीक्षक रामधनी यादव और दो बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को नामित किया। एसपी ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पांच टीमें गठित की गई है।