फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action against Former Bahubali MLA Vijay Mishra ganga two houses of nephew Rahul mishra seized

विजय मिश्र पर कसता शिकंजा: भतीजे व डीघ ब्लॉख प्रमुख का 1.88 करोड़ का मकान सील, दो दिन पहले 12 वाहन हुए थे कुर्क

Sat, 21 May 2022 03:06 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 May 2022 03:06 PM IST
सार

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। 

विज्ञापन
Action against Former Bahubali MLA Vijay Mishra ganga two houses of nephew Rahul mishra seized
डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र ( फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के कुनबे की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक विजय मिश्र गिरोह के सदस्य और डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की नवधन स्थित दो मंजिला मकान को को सील कर दिया। शुक्रवार को ही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर गैंगस्टर के तहत इस मकान को कुर्क किया गया था। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 88 लाख 93 हजार रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


हत्या, दुष्कर्म, गैंगस्टर सहित 16 से अधिक मुकदमे डीघ के ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र पर दर्ज हैं। करीब चार महीने से वह जौनपुर की जेल में बंद है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भुवनेश्वर पांडेय के नेतृत्व में ऊंज और कोइरौना थाने की पुलिस नवधन स्थित आवास पर पहुंची। यहां पर उनके अधिवक्ता, पिता आद्या तिवारी और पत्नी बिंदो देवी की मौजूदगी में मकान को सील किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी ने पुलिस से मांग की कि लिखकर दें कि अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं है अन्यथा कल गांजा और हेराइन भी मिलने की बात कही जा सकती है। इस पर पुलिस ने कहा कि आप जिलाधिकारी से अनुमति लेकर आएं। सीओ ने कहा कि डीएम के आदेश पर कुर्क और सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजय मिश्र सहित दो गिरोहों की 46 लाख की संपत्ति कुर्क

Action against Former Bahubali MLA Vijay Mishra ganga two houses of nephew Rahul mishra seized
मनीष मिश्र के कुर्क मकान से समान हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिले के पंजीकृत दो गिरोह की 46 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें पूर्व विधायक विजय मिश्र और एक अन्य गिरोह शामिल है। गुरुवार को पुलिस विभाग से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि  विजय मिश्र सहित हनुमान सेवक पांडे, सुरेश केसरवानी, विष्णु मिश्रा, गिरधारी पाठक व विकास मिश्रा द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदे गए 12 वाहनों को कुर्क किया गया। इसमें एक ट्रक, चार ट्रैक्टर, तीन चार पहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल शामिल है।

इसी तरह गैंगस्टर के आरोपी राजेश कुमार गोंड़ व विपिन कुमार निषाद की भी दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार विजय मिश्र की फार्च्यूनर कार, पत्नी रामलली के नाम से खरीदी गई सफारी कार, हनुमान सेवक पांडेय के नाम खरीदे गए पावर ट्रैक ट्रैक्टर, सुरेश केशरी के नाम खरीदे गए बोलेरो, ट्रैक्टर, बाइक, पूर्व विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र के नाम पर लिए गए ट्रक व पौत्र विकास मिश्र के नाम पर ली गई बाइक, गिरधारी पाठक के नाम पर लिए गए बाइक व ट्रैक्टर जब्त किए जाएंगे। एसपी के अनुसार नोटिस दिया गया है ताकि जब्त किए जाने वाले वाहन जमा हो जाएं। यदि दो दिन में नहीं होते हैं तो उन्हें पुलिस जब्त कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed