फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Acting principal caught in a scam was taking salary without sending requisition

Bhadohi News : गड़बड़झाला में फंसे कार्यवाहक प्रधानाचार्य ; बिना अधियाचन भेजे ही उठा रहे थे वेतन, होगी रिकवरी

Mon, 17 Mar 2025 07:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 17 Mar 2025 07:11 PM IST
सार

महावीर इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर वेतन को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार बिना अधियाचन भेजे वेतन उठा रहे थे और शिकायत के बाद जांच में खुलासा हुआ और इनके वेतन से रिकवरी होनी है।

विज्ञापन
Acting principal caught in a scam was taking salary without sending requisition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर जिले के महावीर इंटर कॉलेज बिछियां बनकट कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा बिना अधियाचन पत्र भेजे ही वेतन उठाया जा रहा था। इसको लेकर शिकायत के बाद हुई जांच में खुलासा हुआ है। खुलासे के बाद अब प्रधानाचार्य के वेतन से धनराशि की रिकवरी कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


जिले के महावीर इंटर कॉलेज बिछियां बनकट में 2013 में प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद सीनियर प्रवक्ता राकेश वर्मा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। कॉलेजों में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को दायित्व सौंपे जाने से पहले आयोग को अधियाचन पत्र भेजा जाना होता है।
विज्ञापन


जिसमें यह बताना होता है कि आयोग से प्रधानाचार्य की नियुक्ति होने के बाद वे कार्यवाहक प्रधानाचार्य के दायित्व से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन कॉलेज में इस प्रक्रिया पालन नहीं किया गया और बिना अधियाचन सूचना दिए ही ग्रेड पे 5400 की जगह 7600 ग्रेड पे से वेतन भुगतान किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर कॉलेज के ही प्रवक्ता रवि सेन नाग द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य की मिलीभगत से यह कार्य किया जा रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिली।

जिसके बाद डीआईओएस ने कार्यवाहन प्रधानाचार्य को 5400 ग्रेड पे से ही वेतन भुगतान की मुहर लगाई। वहीं 2013 से अब तक अवैध तरीके से 7600 ग्रेड पे पर लिए गए वेतन की वसूली उनके वेतन से किए जाने की तैयारी है। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई थी।


जिसके बाद अब इस माह से उन्हें 5400 ग्रेड पे पर ही वेतन दिया जाएगा। वहीं अब तक उन्होंने जो वेतन लिया है। आने वाले महीनों से उनके वेतन से ही इसकी रिकवरी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed