फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused of instigating girl to commit suicide arrested

Bhadohi News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of instigating girl to commit suicide arrested
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल करने लगा था। युवती ने जब शादी का दबाव दिया तो उसने इंकार कर वीडियो वायरल कर दिया।
इससे आहत युवती ने 11 फरवरी को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वाराणसी के एक अस्पताल में 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
मौत से पहले युवती ने वीडियो बनाकर सुबापुर बसवरिया जमुनीपुर अठगवां निवासी नीरज गौतम के करतूत से अवगत कराया। युवती के भाई की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को आरोपी का गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि लोक लाज के भय से परिवार वालों ने इसे छुपाए रखा, लेकिन 14 को युवती की मौत होने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नीरज गौतम उर्फ राजा पुत्र अर्जुन गौतम के खिलाफ धारा-108 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को मोढ़ रेलवे फाटक के पास उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उधर युवती की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि दोनों का अफेयर काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन युवती के परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

आरोपित की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद युवती ने दबाव बनाया तो उसने न सिर्फ आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया बल्कि उसे धमकी भी दी थी। इससे आहत होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed