फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused arrested for getting admission in MBBS with fake certificate

Bhadohi News: फर्जी सर्टिफिकेट से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for getting admission in MBBS with fake certificate
फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सुरेश चंद्रा निवासी आनंद विहार पहाड़िया वाराणसी को पुलिस ने शुक्रवार को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने सितंबर 2025 में नौ छात्रों और गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त 2025 को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (उत्तर प्रदेश) ने भदोही के नौ छात्रों के 2012-13 शैक्षणिक सत्र में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश के लिए जमा किए प्रमाणपत्रों की पुलिस सत्यापन की मांग की थी। इसमें दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि सभी नौ छात्रों के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। इसके बाद मुख्यालय के लिपिक शाहिद अली निवासी गोरी, खमरिया की शिकायत पर 20 सितंबर को सभी नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिए रुपये लेने वाले गिरोह के सरगना शुभम सिंह निवासी जिगना, मिर्जापुर को 24 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरोह के एक अन्य सदस्य संजय दुबे निवासी जासा, विंध्याचल, मिर्जापुर का नाम सामने आने पर उसको भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस विवेचना में सुरेश चंद्रा का नाम भी सामने आया। प्रभारी स्वाट टीम एवं थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को सुरेश चंद्रा निवासी आनंद विहार पहाड़िया जिला वाराणसी, हाल पता ई- 35 अशोक वैली कॉलोनी थाना नवाबाद जिला झांसी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि अब तक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed