फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   accident train

बाइक से टकराकर 15 मिनट रुकी सेनानी एक्सप्रेस

Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident train
गोपीगंज/लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रुट के प्रयागदासपुर-सरायजगदीश हाल्ट के बीच रविवार को हादसा टल गया। सुबह 10 बजे के करीब नईदिल्ली से दरभंगा जा रही डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बाइक से टकरा गई। बाइक सवार वहां से भाग गया लेकिन ट्रेन करीब 10 मिनट रुकने के बाद गंतव्य को रवाना हुई। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

प्रयागदासपुर गांव निवासी सुरेश यादव कानपुर जीआरपी में नौकरी करते हैं। रविवार सुबह उनका नाबालिग बेटा बाइक से स्टेशन पर छोड़ने गया। वहां से लौटते समय फाटक बंद होने से वह बूम के नीचे से बाइक निकाल पार होने लगा तो गेटमैन ने उसे ऐसा न करने की बात कही और ट्रेन आने की जानकारी दी, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ सका। युवक जैसे ही बाइक को लेकर ट्रैक पार करने लगा तभी ट्रेन उसे दिख गई। वह घबराकर ट्रैक पर गिर गया। डरवश वह नहीं उठ पा रहा था। तभी आसपास के लोग दौड़कर वहां गए और उसे ट्रैक से दूर किया। ट्रेन की टक्कर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद चालक ने ट्रेन रोककर घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दे दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ एसआई सतीश कुमार, सिपाही जितेंद्र दुबे और जीआरपी के जितेंद्र यादव ने बाइक को कब्जे में लेकर
विज्ञापन

जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं बाइक सवार
गोपीगंज। मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी सेक्शन पर पूर्व की घटनाओं को देखते हुए गेट या बूम लगवा दिया गया है। इसके बाद भी युवा वर्ग जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आता। लोगों की जल्दबाजी से आए दिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का पिटना वाराणसी मंडल प्रशासन की नींद हराम करता जा रहा है। सरायजगदीश हाल्ट, प्रयागदासपुर, कौलापुर, नटवां, परानापुर, रामकिशुनपुर-बसहीं, हंडिया, भीटी, पकलोल आदि स्थानों पर अक्सर ऐसी दिक्कतें आती है। आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने शीघ्र ही अभियान चलाकर बंद गेट को पार करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed