फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man jumped into a well and died

युवक ने कुएं में कूदकर दी जान

Wed, 18 Nov 2020 04:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into a well and died
जंगीगंज। इलाके के कुलमनपुर गांव में बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक ने अबूझहाल में कुएं में कूदकर जान दे दी। घर वालों ने युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

कुलमनपुर गांव निवासी सोनू गौतम (26) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता लालजी गौतम ने बताया कि वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। उसका इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को किसी बात से नाराज होकर वह घर से थोड़ी दूर स्थित पुराने और जर्जर कुएं में कूद गया। शोरगुल मचने पर परिजनों समेत आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल केके सिंह फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंचे। शव को कुएं से निकालकर लिखापढ़ी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed