फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A procession was taken out on the birth anniversary of Lord Buddha.

Bhadohi News: भगवान बुद्ध की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the birth anniversary of Lord Buddha.
भगवान बुद्ध जयंती पर ज्ञानपुर नगर में निकली शोभा यात्रा। संवाद - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
ज्ञानपुर। भगवान बुद्ध की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। सम्राट अशोक क्लब की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचकर एक गोष्ठी में तब्दील हो गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जौनपुर के पूर्व कुलपति डॉ. निर्मल एस मौर्या ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दया, करुणा और मानवता का संदेश देकर विश्व में शांति स्थापित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देश भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपनी प्रगति सुनिश्चित कर रहे हैं। अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध विश्व शांति के महानायक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य ने सभ्यता का पाठ सीखा। उन्होंने सम्राट अशोक महान का भी उल्लेख किया, जिन्होंने अखंड भारत में लोक कल्याणकारी कार्य करके शांति स्थापित की थी। उन्होंने कहा कि आज फिर से भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए पंचशील और अष्टांगिक मार्ग को जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी विश्व में शांति संभव है। इस दौरान राजेंद्र कुमार, श्याम बिहारी, रमाशंकर, विनय कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed