{"_id":"5ef8712b8ebc3e433c613514","slug":"a-place-of-dedication-and-hard-work-bhadohi-news-vns532655420","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन और मेहनत से पाया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन और मेहनत से पाया मुकाम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं मिले हैं तो परेशान न हो। मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, मंजिल जरूर मिलेगी। एक-दो नहीं जिले में कई होनहारों ने बोर्ड में सामान्य नंबर लाने के बाद भी जिंदगी की रेस में आगे निकल गए।
भदोही के गंगापुर में एक सामान्य परिवार में जन्में अंबरीष कुमार बिंद ने कठिन परिश्रम से पढ़ाई की, हालांकि ढाई दशक पूर्व आए रिजल्ट में उन्हें हाईस्कूल में 48 और इंटरमीडिएट में 52 फीसदी ही अंक मिले, लेकिन वह निराश नहीं हुए। उच्च शिक्षा के बाद सिविल की तैयारी की और आज आगरा में एसडीएम है। उन्होंने कहा कि कम नंबर से निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत करेंगे तो फल अवश्य मिलेगा। गोपीगंज के पश्चिम मोहाल विशाल मौर्य संत विवेकानंद उ.मा. विद्यालय में शिक्षा ली। 2015 में आए रिजल्ट में टॉप करने वाले होनहार अब भी तैयारी कर रहे जबकि हाईस्कूल और इंटर में सामान्य नंबर लाने के बाद भी मुंबई के एक्सिस बैंक के एरोली शाखा में मैनेजर है। इसी स्कूल से 2004 में सामान्य नंबर से उत्तीर्ण सपना मौर्य भी मेहनत से सीएमपी डिग्री कॉलेज प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। 2009 में हाईस्कूल और 2011 में इंटरमीडिएट सामान्य श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले गौरव कुमार गुप्ता भारत पेट्रोलियम कच्छ गुजरात में इंजीनियर हैं जबकि जौहरपुर के अर्पित श्रीवास्तव दिल्ली के सीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर हैं। मेहनत से मुकाम पाने वाले होनहारों ने कहा कि मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। ऐसे में कम नंबर मिलने से निराश होने की जरूरत नहीं है।