फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A middle aged man who went to work in Mumbai died

Bhadohi News: मुंबई में नौकरी करने गए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
A middle aged man who went to work in Mumbai died
ऊंज। थाना क्षेत्र के चक प्रेमगिरी सुभाष नगर निवासी जितेन्द्र यादव (55) की रविवार को मुंबई में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनके साथ रह रहे उनके दो भाइयों ने हवाई मार्ग से उनका शव लेकर घर पहुंचे। जहां कलिंजरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चक प्रेमगिरी सुभाष नगर निवासी जितेन्द्र यादव अपने दो भाई राजित राम यादव और नागेंद्र यादव के साथ मुंबई रहते थे। वहां वे किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। बताया कि जा रहा है कि रविवार को वे किसी काम से निकले थे। जहां रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटे जितेन्द्र को एक बेटा और एक बेटी है। बेटे के मौत की खबर सुनकर मां सुंदरी देवी बेसुध हो गई। मौत के बाद उनके दोनों भाई हवाई मार्ग से उनका शव लेकर बाबतपुर पहुंचे। जहां से टैक्सी से उनका शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed