फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A car lost control after a tyre burst and overturned into a ditch, injuring six pilgrims.

Bhadohi News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, छह श्रद्धालु घायल

Fri, 29 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A car lost control after a tyre burst and overturned into a ditch, injuring six pilgrims.
चुनार के कुबा तरंगा के पास टायर फटने पर खेत में पलटी कार। स्रोत- सोशल मीडिया
चुनार थाना क्षेत्र के कुंबा तरंगा के पास बृहस्पतिवार एक कार का टायर फटने अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भिजवाया। चाैकी प्रभारी के अनुसार
विज्ञापन

अंबेडकर नगर और अयोध्या से छह लोग कार में सवार को परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन कर वापस घर लौटते समय कुंबा तरगा के पास कार का टायर अचानक फट गया। घायलों में अंबेडकर नगर के बसारवादी फूलपुर निवासी चालक अभिषेक सिंह, अयोध्या के माया बाजार निवासी राम अनुज यादव, प्रतीक सिंह, रामशंकर यादव, नैतिक सिंह, शिशिर यादव शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed