फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राजनाथ सिंह की ताजपोशी पर झूमे भाजपाई

राजनाथ सिंह की ताजपोशी पर झूमे भाजपाई

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह की ताजपोशी पर झूमे भाजपाई
विज्ञापन

पार्टी को ऊंचाई पर ले जाने में सफल होंगे राजनाथ
ज्ञानपुर। राजनाथ सिंह को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटीं। कहा कि राजनाथ की ताजपोशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।
भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाने पर भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने कार्यालय के सामने आतिशबाजी की। इसके बाद मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर भाजपा मजबूत होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। नागेंद्र सिंह और सुनील मिश्र ने कहा कि राजनाथ की ताजपोशी से पूरे देश खासकर उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होगी। इस मौके पर गोपीनाथ पांडेय, सुनील मिश्र, हौसिला प्रसाद पाठक, संतोष तिवारी, विनय श्रीवास्तव, संजय प्रताप सिंह, दिनेश पांडेय, चंदूलाल चंद्राकर, रामेश्वर उपाध्याय, आलोक मिश्र, बालदत्त पांडेय, ज्ञानशंकर ओझा, सतीश पांडेय, नागेंद्र मिश्र, कमलेश मौर्य, शिवसागर मिश्र, शिव कुमार मिश्र, धर्म प्रकाश मौर्य, धनंजय सिंह, माता स्वरूप शुक्ल, सुशील तिवारी, विधान दूबे, सभाशंकर तिवारी, अश्विनी तिवारी, अवधेश तिवारी, बिंदेश गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में राजनाथ सिंह की ताजपोशी पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। भाजपा के जिला संयोजक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि राजनाथ के अध्यक्ष बनने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि राजनाथ सिंह कुशल वक्ता, प्रखर राष्ट्र चिंतक के साथ साथ संगठन के मर्मज्ञ हैं और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की चिंता करने वाले जमीनी नेता हैं। बैठक में डा. राकेश दूबे, उमाशंकर दूबे, सरयूनाथ शुक्ल, ताराशंकर दूबे, छत्रपति सिंह, रमेशचंद पांडेय, प्रवेश तिवारी, प्रेमशंकर, नंदलाल मौर्य, विजय मौर्य, रामेश्वर उपाध्याय, अभिनव पांडेय, विजय साहू आदि थे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार भाजपा मोढ़ मंडल की राजेश दूबे के आवास पर हुई बैठक में राजनाथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे ने कहा कि कांग्रेस की गलत चाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने ईमानदारी पूर्वक सही जवाब देते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर जो आदर्श प्रस्तुत किया वह अपने आप में सराहनीय है। बैठक में सभाजीत सिंह, प्रदीप सिंह, मान सिंह, राम विलास मिश्र, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, अशोक यादव, विनीत बरनवाल, शिव कुमार मिश्र, अशोक दूबे, राजेंद्र मिश्र, बृजेश सिंह, विमलेश शुक्ल, सतीश गुप्ता, रविंद्र मौर्य, विपिन बिंद, पंकज पांडेय, प्रेमशंकर मिश्र, वतन दूबे आदि थे। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद मिश्र के देवदासपुर स्थित आवास पर हुई बैठक में मिठाइयां बांटीं गईं। इस मौके पर कुंज बिहारी मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, राजेश दूबे, अशोक दूबे, महेंद्र पांडेय, छोटेलाल शुक्ल, जिलेदार सिंह, गौरी शंकर दीक्षित, जयशंकर मिश्र, फूलचंद तिवारी, हृदय नारायण सिंह, घनश्याम मिश्र, सूरज गौतम, सतीशचंद यादव, ओम प्रकाश, हृदय नारायण मिश्र, सूरज मिश्र आदि थे। अभोली संवाददाता के अनुसार मनापुर में हुई भाजपाइयों की बैठक में लालमणि शुक्ल, साहबलाल कन्नौजिया, दान बहादुर सिंह, अजय सिंह, काशी प्रसाद चौधरी, पारसनाथ पांडेय, जनार्दन पांडेय, सभाजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed