{"_id":"64-81260","slug":"Bhadohi-81260-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से एक लाख का माल पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों से एक लाख का माल पार
Bhadohi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव में रविवार की रात चोरों ने जिले के आला हाकिमों के कार्यालय के सामने स्थित तीन दुकानों का शटर उठाकर एक लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार अवाक रह गए।
डीएम और एसपी कार्यालय के मध्य मोढ़ मार्ग पर जोरई गांव निवासी रमाशंकर यादव उर्फ शनि की मोबाइल की दुकान है। दुकानदार रविवार को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। सुबह लोगों ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला है। दुकानदार जब पहुंचा तो अंदर से मोबाइल सहित विभिन्न उपकरण गायब रहे। भुक्तभोगी के मुताबिक उनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है। इसी तरह पड़ोस की टीएन शुक्ल निवासी रायपुर के फोटो स्टेट की दुकान से चोरों ने फोटो स्टेट मशीन, लेमिनेशन मशीन, रसोई गैस सिलेंडर सहित 30 हजार का सामान उठा ले गए। दोनों दुकानों से सटे नंदापुर निवासी वकील बिंद की नाश्ता और चाय-पान की दुकान से भी चोरों ने रसोई गैस सिलेंडर, फ्रिज समेत 25 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। आला हाकिमों के कार्यालय के सामने चोरी की दुस्साहसिक घटना को लेकर ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब डीएम और एसपी कार्यालय के सामने चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति कैसी होगी। दुकानदारों ने तहरीर देकरचोरी के खुलासे की मांग की।।