फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लाग और विमान रहा आकर्षण केंद्र

लाग और विमान रहा आकर्षण केंद्र

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
औराई। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर औराई का भरत मिलाप सकुशल संपन्न हो गया। इसमें लोग रातभर मेेले का आनंद लिए। लाग विमानों का रेला पावर हाउस से चला तो सड़क के किनारे महिलाओं ने खड़ी होकर उसका जोरदार स्वागत किया। पीछे-पीछे भरत, लक्ष्मण, शत्रुधभन के लाग विमान चल रहे थे। नगर में चारों तरफ घूमने के बाद सुबह छह बजे समापन हुआ। 19 लाग विमान निकाले गए। इसमें प्रथम पुरस्कार ज्ञानपुर निवासी बंशीधर को कलर टीवी मिला, उन्होंने शेषनाथ के फन पर धरती शीर्षक दिखाते हुए लाग विमान निकाला था। द्वितीय पुरस्कार के रूप में साइकिल ज्ञानपुर निवासी राधेश्याम को दी गई, जिन्हाेंने ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश समेत देवताओं का सुंदर दरबार एवं मनमोहक झांकी बर्नाई थी। तीसरा पुरस्कार महिषासुर वध की झांकी को दी गई, जिसे चेतगंज निवासी हरिश्चंद गौड़ को आलमारी दिया गया। अन्य विमानों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में टेबल फैन मोबाइल गैस चुल्हा, सिलेंण्डर अन्य सामान दिए गए। यह आयोजन अखंड ज्योति क्लब, दिव्य ज्योति क्लब एवं दिव्य शक्ति क्लब की ओर से किया गया था। इसके अध्यक्ष संदीप सिंह व महामंत्री विकास दूबे रहे। स्थानीय निवासी मंगल दास केसरी, साधु तिवारी, बृजेश दूबे, राजू यादव, मंगल शुक्ला, मानिक चंद तिवारी, साधु तिवारी, मंशाराम, अरुण जायसवाल आदि का आयोजन सफल बनाने में पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed