{"_id":"64-144093","slug":"Bhadohi-144093-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावलीः जगमग हुए घाट और शिवालय ज्ञानसरोवर, शिवसरोवर और सीतामढ़ी गंगाघाट बना दिव्य अमर उजाला ब्यूरो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावलीः जगमग हुए घाट और शिवालय ज्ञानसरोवर, शिवसरोवर और सीतामढ़ी गंगाघाट बना दिव्य अमर उजाला ब्यूरो
Bhadohi
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। देव दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को जनपद के कई शिवालय और गंगा घाट दीपों के विहंगम दृश्य से जगमगा उठे। हजारों हजार दीपक और दीपदान कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय नजर आया। मंदिर, तालाब की सीढ़ियों और गंगाघाटों पर इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उमड़ पड़े थे।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के करियाव में साध्वी डॉ. ऋचा सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर परिसर में देव दीपावली पर सूर्यमंदिर को दीपो से सजाया और परिसर स्थित तालाब में दीपदान किया। देव दीपावली कार्यक्रम शुभारंभ डॉ. सिंह ने तालाब में 108 प्रज्वलित दीपों को प्रवाहित करके किया। उनके साथ ममता दुबे, संध्या पाठक, नीलम उपाध्याय, सावित्री देवी, निर्मला देवी समेत दो दर्जन से अधिक महिलाओं और सैकड़ो ग्रामीणों ने दीपदान किया।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर के बड़ेशिव मंदिर परिसर देव दीपावली पर दीपों से जगमगा उठा। कार्यक्रम शुभारंभ अपर जिलाधिकारी रमाशंकर यादव ने प्रथम दीप दान कर किया। इस दौरान बड़े शिव की भस्म आरती उतारी गई और फूलों से श्रृंगार किया गया। पुजारी एमपी यादव ने आरती की। इस दौरान राधाकृष्ण और काली नृत्य और फूलों की होली आकर्षक रहा। बतौर विशिष्ट अतिथि उद्यमी मदनलाल अग्रहरि ने आयोजन की सराहना की । शिवशंकर गुप्ता, संजय कुमार, घनश्याम, सुरेंद्र विश्व कर्मा, दीपक, कोमल मोदनवाल, रत्नेश, दिलीप, मोहित उमर, अजय , शिव, मुकेश आदि मौजूद रहे।