फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   95 percent schools not connected to the internet

इंटरनेट से नहीं जुड़े 95 फीसदी स्कूल

Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
95 percent schools not connected to the internet
सरकारी स्कूलों को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने की मुहिम परवान नहीं चढ़ पा रही है। करीब दो साल में मात्र पांच फीसदी विद्यालय ही जुड़ सके हैं। हालांकि वे भी सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए शिक्षक अपने मोबाइल या अन्य सुविधाओं से बच्चों को आधुनिक शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

कान्वेंट स्कूलों की तरह प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प संग अन्य मदों से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था लागू करने के बाबत परिषदीय विद्यालयों को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए दो साल पूर्व शासनस्तर से दिशानिर्देश जारी किया गया था। ताकि विद्यालयों में प्रोजेक्टर, लैपटॉप और एलईडी का संचालन सुगमता के साथ किया जा सके, लेकिन जिले में यह व्यवस्था सुस्त रफ्तार से चल रही है। फाइबर कनेक्टिविटी के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में 200 से अधिक विद्यालयों को इंटरनेट से जोड़ा जाना है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि 891 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में से मात्र 40 से 50 स्कूलों में ही यह व्यवस्था पूर्ण हो सकी है। जिन ग्राम पंचायतों ने सक्रियता दिखाई, वहां इंटरनेट के लिए केबल आदि लग चुका है, लेकिन वे सक्रिय नहीं हो सके हैं। प्राथमिक विद्यालय चितईपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर, प्राथमिक विद्यालय चककलूटी सहित 40 से अधिक विद्यालयों में चलने वाले स्मार्ट क्लास शिक्षक अपने मोबाइल या अन्य सुविधाओं से चलाते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि ग्राम सचिवालयों के साथ ही स्कूलों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। ग्राम पंचायतों को ही यह काम कराना है। अभी तक कुछ ही स्कूलों में इंटरनेट पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed