फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   92 centers set up in district for board examination

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 92 केंद्र

Wed, 27 Jan 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
92 centers set up in district for board examination
ज्ञानपुर। जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद ने 92 केंद्रों को हरी झंडी दे दी। 2020 के सापेक्ष 16 केंद्र बढ़ गए। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या 1180 घट गई। स्कूलों की ओर से केंद्र को लेकर 30 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में शिक्षा विभाग की ओर से नवंबर महीने से ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू की गई लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दो बार केंद्र निर्धारण को लेकर नीति में बदलाव किया गया। मंगलवार को परिषद की ओर से कुल 92 विद्यालयों को केंद्र बनाने को हरी झंडी दी गई। केंद्रों के संबंध में किसी तरह की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 जनवरी तक का समय तय किया गया है। 2020 अपेक्षा इस बार 16 केंद्र अधिक बनाए गए हैं तो परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। पिछले साल पंजीकृत 54455 के की बजाए इस बार 1180 परीक्षार्थी कम हुए हैं। कुल 53275 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की तैयारी चल रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों का कराए गए सत्यापन के बाद 92 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का आवंटन भी कर दिया गया है। बताया कि किसी को भी विद्यालयों की दूरी से लेकर अन्य किसी तरह की आपत्ति है तो इसके लिए निर्धारित तिथि तक डीआइओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 53275 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। हाईस्कूल में 15020 बालक और 13343 बालिका जबकि इंटरमीडिएट में 13190 बालक व 11721 बालिका कुल 53275 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। उन्होंने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रधानाचार्य ऑफलाइन और ऑनलाइन शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed