{"_id":"5cbe0556bdec227ce10d0fe9","slug":"91555957078-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख यूनिट का लिंक नहीं हो सका आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख यूनिट का लिंक नहीं हो सका आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के दो लाख लोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन से वंचित होने की कगार पर हैं। राशन कार्ड में शामिल हर सदस्य का आधारकार्ड लिंक न हो पाने के कारण यह समस्या सामने आई है। 31 मई तक बिना आधार से लिंक राशन कार्डों पर राशन नहीं दिया जाएगा। इससे विभाग के साथ-साथ उपभोक्ताओं में भी चिंता बढ़ गई है।
जिले में 3.14 लाख राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। बाकी के पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारक हैं। राशन कार्ड में निहित सभी यूनिटों के आधार कार्ड को लिंक किया जाना है। लंबे समय से चल रहे इस कार्य में ढिलाई के चलते अब तक काम पूरा नहीं हो पाया। अब भी लगभग दो लाख यूनिट/सदस्यों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया जा सका है। तमाम ग्रामीण और नगरीय उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है ही नहीं तो कई को यह भी जानकारी नहीं है कि आधार बनेगा कहां। इसके चलते वे आधार लिंक नहीं करा पाए। उधर शासन ने बिना आधार कार्ड लिंक राशन कार्डों पर 31 मई से राशन न देने का फरमान जारी किया है। कई बार तिथि बढ़ने के बाद माना जा रहा है कि इस बार फिर तिथि शायद न बढ़े। अगर ऐसा हुआ तो बड़ी संख्या में कार्डधारकों को राशन से वंचित होना पड़ेगा। इस संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय ने सूचना जारी कर कार्डधारकों को शीघ्र से शीघ्र अपने आधार कार्ड बनवाने और नंबर को लिंक कराने को कहा है। जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने आधार्र
इन 11 स्थानों पर बनेगा आधार कार्ड
...
ज्ञानपुर पोस्ट ऑफिस, मुख्य शाखा
भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानपुर, मुख्य शाखा
इलाहाबाद बैंक ज्ञानपुर, मुख्य शाखा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ज्ञानपुर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मर्यादपट्टी
यूको बैंक भदोही
आईसीआईसीआई बैंक मेन रोड भदोही
पंजाब नेशनल बैंक मेन रोड भदोही
सिंडिकेट बैंक, रेवड़ापरसपुर
एचडीएफसी बैंक प्लॉट नंबर 52 स्टेशन रोड भदोही
इंडियन ओवरसीज बैंक स्टेशन रोड मुल्ला तालाब भदोही
--