फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बुढ़ापे की लाठी बनेगी प्रधानमंत्री मानधन योजना

बुढ़ापे की लाठी बनेगी प्रधानमंत्री मानधन योजना

Wed, 06 Mar 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ापे की लाठी बनेगी प्रधानमंत्री मानधन योजना

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधान योजना का मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शुभारंभ किया गया। गुजरात से प्रधानमंत्री और गोरखपुर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान 240 पंजीकृत लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार किसानों, जवानों और गरीबों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मानधन योजना ऐतिहासिक है। इसमें असंगठित श्रमिकों, गृह आधारित कर्मकार (घरेलु श्रमिक, फेरी लगाने वाले, सिर पर बोझा उठाने वाले, ईंट भट्टे, मोची, कचरा बीनने वाले, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक कृषि कर्मकार, बीडी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, सन्निर्माण श्रमिक, आशा, एएनएम, रसोईया आदि लाभान्वित होंगे। असंगठित श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है को इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 18 से 40 साल की उम्र के श्रमिकों को 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रतिमाह अंशदान जमा किया जाएगा। 60 साल के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह तीन हजार पेंशन मिलेगी। लाभार्थी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को 1500 रुपये प्रतिमाह आजीवन पेंशन मिलेगी। यह योजना बुढ़ापे में लाठी का सहारा बनेगी। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे पंजीयन अधिक संख्या में कराएं। संचालन श्रम विभाग के इंद्रजीत तिवारी ने किया। इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एसपी राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ लक्ष्मी सिंह, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, बीएसए अमित कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रमिता मौर्य, राम निवास, वीरेंद्र कुमार, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed