फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल रद रही

हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल रद रही

Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल रद रही

विज्ञापन
भदोही। ठंड ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को भदोही-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी से शीतलहर में रेल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मंगलवार को हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस के निरस्तीकरण ने और परेशानी बढ़ा दी। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन सहित आधा दर्जन ट्रेनें 5 से 8 घंटे विलंब से चलीं। भारी संख्या में रेलयात्रियों को वाराणसी का सफल दूसरे माध्यमों से करना पड़ा।

रेलवे विभाग ने कोहरे के दृष्टिगत पहले दो ट्रेनें रद कर दिए हैं। इसके बाद भी ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक रूप से असर देखने को मिल रहा है। गत सप्ताह दो दिन नीलांचल एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया तो मंगलवार को पंजाब मेल को निरस्त करना पड़ा। कई रेलयात्रियों को निराश होकर स्टेशन से वापस लौटना पड़ा। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली डाउन केवी एक्सप्रेस भोर में तीन बजे के स्थान पर दोपहर लगभग 12 बजे भदोही पहुंची। छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे, राजेंद्र नगर-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस 8 घंटे, डाउन पंजाब मेल एक्सप्रेस 5 घंटे, अप नीलाचल एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से आई। सबसे अधिक परेशानी वाराणसी और इलाहाबाद जाने वालों को हुई। जिन्होंने घंटो इंतजार के बाद दूसरे साधनों से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed