फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ता उत्साहित

प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ता उत्साहित

Thu, 24 Jan 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ता उत्साहित
भदोही। प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उप्र का प्रभारी बनाए जाने का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है। बुधवार को इस आशय की खबर सुनते ही पार्टी नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर नेताओं ने सड़क पर उतर कर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। इस मौके पर लोगों को मिठाइयां भी खिलाईं।
विज्ञापन

यह खबर फैलते ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी मशाल टाकीज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचने लगे। । इस दौरान आपस में बधाइयां देने के बाद एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाया और अपनी खुशी जताई। पार्टी नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की सर्वमान्य नेता हैं। हम लोग पहले से उन्हें पार्टी में पद दिए जाने की मांग कर रहे थे। आज उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिए जाने से हम लोगों में उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर जुटे नेताओं कमर मलिक, मसूद आलम, काशीनाथ, करमचंद बिंद, निजामुद्दीन मंसूरी, स्वालेह अंसारी, नूरआलम, अरशद मलिक आदि ने प्रियंका गांधी को भदोही से लोकसभा का टिकट दिए जाने की मांग की। मसूद आलम ने कहा कि वे युवाओं में सर्वमान्य हैं। इसका लाभ चुनाव में मिलेगा। इस मौके पर उपेंद्रनाथ, बद्री पटवा, अकील खां, अब्दुल रब, ताहिर, शफीक अंसारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed