फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्कूल से घर लौट रहे बच्चे का अपहरण

स्कूल से घर लौट रहे बच्चे का अपहरण

Tue, 16 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रहे बच्चे का अपहरण
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के भवानीपुर गांव में स्कूल से लंच में घर जा रहे एक छह साल के बच्चे का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। साथी बच्चों के शोर मचाने के बाद मौके पर मौजूद दो महिलाओं ने उनका पीछा किया, लेकिन बाइक सवार तेजी से डिहवा गांव की ओर भाग गए। क्राइम ब्रांच इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भवानीपुर गांव निवासी सियाराम मौर्या का पुत्र प्रद्युम्न (6) आदर्श बाल निकेतन घोसिया जयरामपुर में कक्षा एक में पढ़ता है। सोमवार को सुबह 10 बजे लंच होने के बाद वह खाना खाने के लिए घर जा रहा था। उसके साथ चार-पांच बच्चे और भी थे। गांव से थोड़ी ही दूरी पर था कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे और बच्चे को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। उनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। साथ के बच्चे शोर मचाने लगे तो दो औरतों ने उन्हें दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वे डिहवा गांव की ओर भाग निकले। जानकारी मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने औराई थाने को सूचना दी। एसओ और सीओ विद्यालय पर आ गए। साथ में जा रहे दो बच्चों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि बाइक सवार युवक हाथ पकड़कर जबर्दस्ती उसे ले भागे। देर शाम क्राइम ब्रांच में भवानीपुर और खमरिया से एक-एक युवकों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भवानीपुर निवासी अंकित मौर्या के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि अंकित मौर्या पर कुछ दिनों पूर्व सियाराम की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप है। सियाराम का कहना है कि उसी ने मेरे बेटे को भी अगवा किया है। औराई कोतवाल सुनील दत्त दुबे ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस टीम बच्चे की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed