फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन का उपवास

राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन का उपवास

Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन का उपवास
भदोही। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सदस्यों ने शनिवार को विभागीय कार्यालय पर उपवास कर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान हुए धरना प्रदर्शन में 24 घंटे बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बताया कि कोई भी सदस्य 24 घंटे तक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान लोगों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगपत्र पढ़ कर अन्य सदस्यों को सुनाया। साथ ही कहा कि कार्य बहिष्कार मजबूती से करें ताकि सरकार हमारी समस्याओं को समझ सके।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राम बहादुर भारतीय ने कहा कि जूनियर इंजीनियरों का विभिन्न मांगे काफी समय से लंबित है। केवल आश्वासन दिया जा रहा है। कारपोरेशन द्वारा विभागीय नियमों के विपरीत दोषपूर्ण तरीके से सहायक अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक की ज्येष्ठता सूची जारी की जा रही है जो हमें मान्य नहीं है। गत वर्ष 8 सितंबर इस बावत बैठक भी हो चुकी है जिसमे संगठन की आपत्तियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक उसने कुछ नहीं किया गया। बैठक में सदस्यों से कमर कस कर आंदोलन को धार देने की बात कही गई। 13 सूत्रीय मांग को पूरा करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि 24 घंटे उपवास के साथ साथ आज कार्यबहिष्कार किया गया। इसके अलावा तय किया गया है कि रात्रि में लोग मोबाइल बंद रखेंगे ताकि अधिकारी आपात काम न सकें। धरना में एसडीओ गोविंद प्रसाद, विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, ध्रुव कुमार, लवकेश यादव, सुनील कुमार, दीपक दूबे, अभिषेक प्रजापति, हरिशंकर कुशवाहा, शैलेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश कनौजिया, श्रीधर यादव, प्रमोद चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed