फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जमुनीपुर अठगवां प्रधान की बढ़ी मुश्किलें, नोटिस

जमुनीपुर अठगवां प्रधान की बढ़ी मुश्किलें, नोटिस

Sun, 23 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जमुनीपुर अठगवां प्रधान की बढ़ी मुश्किलें, नोटिस
ज्ञानपुर। जिले के सबसे बड़ी ग्रामसभा के जमुनीपुर अठगवां शौचालय निर्माण धांधली का मामला सामने आया है। एडीओ की जांच में पता चला कि गांव में 186 शौचालय बनवाने के लिए धनराशि आहरित की गई लेकिन सिर्फ 66 शौचालय का निर्माण कराया गया है। एडीओ की जांच रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान नोटिस जारी तीन दिन के जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने की मुहिम को ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत के अधिकारियों की मनमानी से झटका लग रहा है। शौचालय आवंटन से लेकर उसके निर्माण तक में गड़बड़ी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर से कराई गई जांचों में अब तक कई गांवों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। इसमें डीघ ब्लॉक सबसे आगे है। ताजा मामला सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां का सामने आया है। जिले के सबसे बड़े गांवों में शामिल जमुनीपुर अठगवां में शौचालय के मद में करीब 92 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। वर्ष 2017-18 में 245 शौचालयों के निर्माण के लिए 29.40 लाख अवमुक्त किए गए थे। शौचालय निर्माण में गड़बड़ियों की शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी ने जांच की तो हकीकत सामने आई। जांच में सामने आया कि 186 शौचालय बनवाने के लिए 22.28 लाख की रकम आहरित की गई थी लेकिन अब तक मात्र 66 शौचालयों का निर्माण हुआ है और 37 शौचालयों की अपलोडिंग की गई। एडीओ की जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रधान कलावती देवी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। यह इकलौता मामला नहीं है। डीघ ब्लॉक के बड़े गांव आठ, औराई के छह, भदोही के छह गांवों में भी शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन


ज्ञानपुर। शौचालय निर्माण में किस हद तक गड़बड़ियां की जा रही हैं, इसकी बानगी ज्ञानपुर के सरई मिश्रानी गांव में देखने को मिली है। अमर उजाला की पड़ताल के दौरान गांव के लाभार्थी धर्मराज बिंद और पप्पू बिंद के शौचालय को देखा तो वह काफी परेशान थे। कहा साहब शौचालय निर्माण में 15 बोरी बालू और एक बोरी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। शौचालय कक्ष भी टेढ़ा है, इसका निर्माण पूरा होने पर बैठने में भी डर लगेगा। यह कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के सोनैचा ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुप्रयोग के आरोप लगाने पर जिला प्रशासन ने जांच कराने का निर्देश दिया है। गत दिनों गांव के रमेश चंद्र पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुप्रयोग का आरोप लगाया था। इस डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को 29 सितंबर को गांव में जाकर स्थलीय और भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed