{"_id":"5ba5414d867a557ecc327ba5","slug":"91537556813-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी और सीएचसी बना पार्किंग स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी और सीएचसी बना पार्किंग स्टैंड
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर में पार्किंग की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में बेतरतीब ढंग से वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया जाता है। इससे यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। इन दिनों पुलिस चौकी और सीएचसी परिसर मानो वाहन स्टैंड बन गए हों। इनमें पुलिस के अलावा बाहरी लोगों के वाहन भी खड़े किए जाते हैं। गोपीगंज पुलिस चौकी और सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग परिसर में विभागीय वाहनो के साथ ही बाहरी वाहनों से पटी हुई है। इससे इमरजेंसी की स्थिति में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
नगर की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी होने के कारण यहां बड़े अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी सजा आए दिन फरियादियों को भुगतनी पड़ती है। इसके बावजूद चौकी पुलिस इससे बेपरवाह बनी हुई है। वहीं चलान की गई बाइकें मुद्दत से थाने की शोभा बढ़ा रहीं हैं। जिससे पूरा थाना परिसर बाइकों से पटा पड़ा हुआ है। इससे परिसर से बाइक चोरी की स्थिति में पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बेपरवाह बनी हुई है। इस समस्या को लेकर समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी ने कहा कि काफी समय से चौकी के अंदर अंदर बने स्टैंड को बंद करवाने की मांग उठा रहा हूं, लेकिन पुलिस इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे फरियादियों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर भी बाहरी वाहनों से पटा पड़ा हुआ है। सीएचसी पर करीब बस स्टैंड पर अपने लोगों को पहुंचाने आने वाले लोग अपनी बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ी कर घंटो गायब रहते हैं। जिससे इमरजेंसी के समय एंबूलेंस को गेट के बाहर मरीज उतारना पड़ता है। पार्किंग की इस समस्या को लेकर भाजपा नेता अंबुज तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों से परिसर में खड़े होने वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।