फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिला मुख्यालय पर छह घंटे गुल रही बिजली

जिला मुख्यालय पर छह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 03 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर छह घंटे गुल रही बिजली
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

भदोही जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चुनावी सीजन में भी शटडाउन और ब्रेकडाउन के चक्कर में उलझ कर रह गई है। बृहस्पतिवार को बिजली की मनमानी कटौती से लोग खीझ उठे। अकेले ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर बिजली दिन में तकरीबन छह घंटे गुल रही। पीक ऑवर में बिजली कटौती के चलते लोग बेहाल हो गए। महकमा वसूली में व्यस्त है।

तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में बिजली आपूर्ति का हाल सुधर नहीं पा रहा है। गांवों में तो बिजली की दुर्गति पर किसान आंसू बहा ही रहे हैं। नगरों में भी आपूर्ति का हाल संतोषजनक नहीं है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति के सरकारी आदेश के बाद भी यहां बिजली की मनमानी कटौती हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे की कटौती के बाद बिजली आई भी तो कुछ देर की लुकाछिपी के बाद 12 बजे के आसपास फिर कट गई। तकरीबन तीन घंटे बाद बिजली के फिर दर्शन हुए। इसके बाद ढाई बजे तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। इसके बाद कटी बिजली तो फिर साढ़े तीन बजे दर्शन हुए। इस दौरान लोगों के तमाम जरूरी काम बाधित हुए। नगरवासियों का कहना था कि इस तरह की स्थिति आए दिन बन जाती है। जर्जर तार और पोल के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति में आए दिन कोई न कोई फॉल्ट आया रहता है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने गांवों में 18 घंटे, नगरीय इलाके में 20 और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया है, लेकिन इसका शायद ही कभी पालन हो पा रहा हो।
विज्ञापन


फॉल्ट के चलते शटडाउन लेने से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हुई। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। - अमर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed