{"_id":"59ada41f4f1c1b1e278b52cb","slug":"91504551967-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस: 28 प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस: 28 प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
समाधान दिवस पर लोगों की समस्या का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा है। दूरदराज से आने वाले लोगों को जांच का आश्वासन देकर लौटा दिया जा रहा है। सोमवार को जिले के सभी नौ थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए 28 प्रार्थना पत्रों में मौके से छह का ही निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को राजस्व और पुलिस विभाग को सौंप दिया।
शनिवार को बकरीद का पर्व होने के चलते थाना दिवस सोमवार को आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों की निगरानी में आयोजित थाना दिवस में शिकायती पत्रों की पड़ताल की गई। सामान्य प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया तो जटिल मामलों को लंबित कर दिया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में एक, औराई में दो, ऊंज में दो और दुर्गागंज में आए दो प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। थाना भदोही में आए सात प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण हो सका। चौरी में छह प्रार्थना पत्र में एक, सुरियावां में सात प्रार्थना पत्र में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।