फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   85 centers have been made for board exams, council released the list

Bhadohi News: बोर्ड परीक्षा के लिए बने 85 केंद्र, परिषद ने जारी की सूची

Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
85 centers have been made for board exams, council released the list
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए रविवार की देर शाम केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी हो गई। जिले में कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं, जो 2024 से 11 कम हैं। प्रधानाचार्याें से छात्र आवंटन एवं केंद्रों की दूरी आदि को लेकर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। प्रधानाचार्य ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट और डीआईओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की तैयारी सितंबर से ही चल रही है। स्कूलों की तरफ से आवेदन मांगे गए। राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन समेत कुल 190 विद्यालयों ने केंद्र बनने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने करीब 15 दिनों तक विद्यालयों का सत्यापन किया। जियो लोकेशन भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई। कुछ जिलों में प्रक्रिया पूर्ण न होने पर पांच नवंबर को जारी होने वाली केंद्रों की सूची रविवार शाम को जारी की गई। इसमें जिले के लिए 85 केंद्र बनाए गए। इसमें वित्तपोषित और राजकीय विद्यालयों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय ही केंद्र बनाए गए हैं। परिषद की तरफ से सूची जारी होने के बाद 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस बार करीब 54 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 2023 में कुल 105 तो 2024 में 96 केंद्र बनाए गए थे।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 85 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। इस बार 12 विद्यालयों को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वह परीक्षा केंद्रों एवं छात्र आवंटन में आपत्ति या शिकायत हो तो प्रत्यावेदन 14 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर दें। जिससे उसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed