{"_id":"5c797174bdec22736934cfe0","slug":"81551462772-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से घंटेभर बाद ओपीडी में पहुंच रहे डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से घंटेभर बाद ओपीडी में पहुंच रहे डाक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। सीएचसी में लगी बायोमेट्रिक मशीन बंद होने से डाक्टर और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। वह समय से घंटेभर की देरी से पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि कर्मचारियों की लेटलतीफी को देखते हुए पूर्व डीएम विशाख जी ने सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन लगवाई थी। मशीन लगने के बाद डाक्टर चिकित्सालय में अपने समय से पहुंचने लगे थे। लेकिन, मशीन के खराब होने के बाद डाक्टर फिर अपने पुराने ढर्रे पर चलने लगे। सुबह आठ बजे की ओपीडी में नौ बजे के बाद पहुंच रहे हैं। इससे घंटेभर मरीजों को उनके इंतजार में बैठे रहना पड़ता है। अधीक्षक आशुतोष पांडेय ने कहा कि नए सीएमओ की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण इसका पालन नहीं हो पा रहा है।