फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   श्रम कल्याण परिषद करता है सैनिक परिवारों का उत्थान

श्रम कल्याण परिषद करता है सैनिक परिवारों का उत्थान

Thu, 28 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
श्रम कल्याण परिषद करता है सैनिक परिवारों का उत्थान

विज्ञापन
गोपीगंज। श्रमिक कल्याण परिषद विभिन्न योजनाओं को संचालित कर अर्जित होने वाली आय से सैनिक परिवारों की आर्थिक मदद करता है। यह बात बुधवार को गोपीगंज नगर स्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सपना दुबे के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने पत्रकारों से कहीं।

भराला ने केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए मंडलीय समीक्षा बैठकें चल रही हैं। बताया कि श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करता है। सैनिकों के परिवारों के पुत्र-पुत्रियों के शिक्षा समेत अन्य जरूरतों को इसके माध्यम से पूरा कराया जाता है। श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से प्रदेश में अभी तक 17,500 उद्योग, साढ़े पांच लाख व्यापार प्रतिष्ठान वाणिज्य कर के अंतर्गत आते हैं। इसके अधीन जो चीजें आती है उसके माध्यम से सैनिकों के कल्याण के लिए वह धन खर्च होता है। कहा कि प्रदेश भर में योजना के सही क्र्रियान्वयन,परिवारों को मिलने वाले लाभ, उद्योगों पर सैनिकों के बकाये धन के बारे में मंडल स्तर पर समीक्षा की जा रही है। कहा कि केंद्र और और प्रदेश सरकार श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए कटिबद्ध है। इससे पहले उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर गगन गुप्ता, प्रभात जायसवाल, मोहित उमर वैश्य, शिशुपाल दुआ, रवि प्रकाश, दीपू, विक्की मोदनवाल, संतोष शुक्ला, धर्मेंद्र दुबे, अनुराग, गुलाम, कादिर, नीलम दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed