{"_id":"5c6ef3a1bdec22738e36ba9b","slug":"81550775201-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन कलाकृतियों में पुरस्कृत हुई रीशू बिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन कलाकृतियों में पुरस्कृत हुई रीशू बिंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। संस्कार भारती गाजीपुर की ओर से गत दिनों हुई राष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिता में भदोही जिले की टीम को टॉप टेन में स्थान मिला। रीशू बिंद और उनकी टीम ने रेत शिल्प की नायाब कलाकारी पेश की।
गत दिनों राष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिता गाजीपुर के दादरी घाट पर आयोजित की गई थी। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपद गोरखपुर, इलाहाबाद, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और लखनऊ के 32 समूहों में 182 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय एकता विषय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भदोही के शिल्पकारों ने लोटस टेंपल पर स्वच्छता दृश्य को निखारा। इसमें टॉप टेन में कलाकृति को सराहा गया। इस प्रदर्शनी के लिए रीशू बिंद, कविता बिंद, प्रीति सरोज, प्रियंका मौर्य, प्रियंका बिंद, राकेश यादव, पवन सरोज, संदीप मौर्य, समीर सरोज, आशीष बिंद, संदीप सरोज, आशीष सरोज को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय बीएचयू के डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा और काशी विद्यापीठ के सहायक प्रो. सुनील कुमार विश्वकर्मा निर्णायक के रूप में रहे। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रोशन प्रसाद, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. सर्वेशानंद, डॉ. मोहन कुमार यादव, डॉ. सुशील कुमार आदि ने पुरस्कृत प्रतिभागियों की सराहना की।