{"_id":"5c5338aebdec224e1b7f60db","slug":"81548957870-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजी के दौरे का नहीं रहा असर,बेटिकट लौटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजी के दौरे का नहीं रहा असर,बेटिकट लौटे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डाकघर भदोही का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे पोस्ट मास्टर जनरल-वाराणसी प्रवीण कुमार के आगमन का कोई असर ज्ञानपुर स्थित मुख्य डाकघर पर नहीं दिखा। तीसरे दिन भी आरक्षण काउंटर पर लिंक फेल रहने का बोर्ड लगे होने से यात्रियों को बेटिकट ही लौटना पड़ा।
अवगत हो कि पीएमजी वाराणसी परि क्षेत्र एसपी डाक प्रभाकर त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर लौटना और अन्य संबंधित डाकघरों का निरीक्षण न होना समझ से परे बना रहा। मुख्यालय होने के कारण रेलवे प्रशासन के प्रयास से लोगों की सुविधा के लिए खोला गया टिकट काउंटर जहां गत माह से ही कर्मचारियों के अभाव में सेवा देने में असमर्थ बना हुआ है, वहीं उप डाकपाल विभागीय लोड अधिक होने से कर्मचारियों की कमी दूर कराने के लिए उच्चाधिकारियों की राह तकते रह गए। यात्रियों को उम्मीद दी कि जनरल के खौफ का असर काउंटर पर देखने को मिलेगा, किंतु ऐसा हो नहीं सका। सुबह से शाम तक खिड़की पर ‘लिंक नहीं है’ का बोर्ड लगाकर विभागीय कामकाज जारी रखा गया।
विज्ञापन