फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जल निगम कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना

जल निगम कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना

Tue, 29 Jan 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
जल निगम कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले विभागीय कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांग को लेकर जल निगम कार्यालय पर मंगलवार को धरना दिया। मांगो को पूर्ण करने के लिए आवाज बुलंद किया। सूबे के सीएम को संबोधित पत्रक डीएम को देकर चेताया कि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं हुई तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जल निगम में शासकीय विभागों में शासनादेश 23 दिसंबर वर्ष 2016 के तहत सातवां वेतनमान जल निगम में लागू किया जाए। जल निगम को पुर्नावत शासकीय विभाग में परिवर्तित किया जाए। शासकीय विभाग बनाए जाने की प्रक्रिया में पेंशन एवं वेतक कोशागार (ट्रेजरी) के संबद्ध किया जाए। कहा कि एक जनवरी वर्ष 2016 से 11 मार्च वर्ष 2016 तक का छठवां वेतनमान का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। मांग को लेकर संघ काफी दिन से संघर्ष करता चला आ रहा है लेकिन संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। शासन की अनदेखी से कर्मचारी-अधिकारी में रोष बढ़ता जा रहा है। अविलंब सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेगी तो जल निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर राजेंद्र यादव, लव यादव, मनोज कुमार सिंह, केसरीनंदन, लालमणि मौर्य, शिव कुमार मौर्य, रामवचन यादव, पंकज मिश्र, अभिमन्यु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed