{"_id":"5c421ddbbdec2208b000eaa4","slug":"81547836891-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर तीसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर तीसरा दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सप्ताह व्यापी राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता व स्वास्थ जागरुकता दिवस के रुप में मनाया गया। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ शिविरार्थियों ने रामरायपुर में प्रभात फेरी निकाल कर की। यहां के प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई कर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागृत किया।
जागरुकता रैली रामरायपुर दलित व पाल बस्ती में निकाली गई। दोपहर भोजन के पश्चात कालेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे प्रोफेसर डा.यशवीर सिंह ने छात्र-छात्रोंओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के बारे में बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कूंजी है। आप अच्छा से अच्छा भोजन करेंगे, पौष्टिक खाना खाएंगे फिर भी यदि स्वच्छता नहीं रही तो सब व्यर्थ हो जाएगा।
इस मौके पर शिविरार्थियों को स्वच्छता के फायदे बताते हुए अपने घर के आसपास साफ सफाई का माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर ने कहा कि खुद जागरुक रहेंगे तभी दूसरों को जागृत कर पाएंगे। कार्यक्रम अधिकारी डा.राजकुमार सिंह यादव व बृजेश कुमार ने भी सहयोग किया। इस मौके पर डा.गौतम गुप्ता, डा.बृजेश सिंह, डा.माया यादव, डा.अनुराग सिंह, डा.वर्षा रानी, डा.आशुतोष श्रीवास्तव, डा.रुस्तम अली, डा.भावना सिंह भी शामिल थे।