Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चालू हुई इटहरा समूह पेयजल योजना

चालू हुई इटहरा समूह पेयजल योजना

Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
चालू हुई इटहरा समूह पेयजल योजना

विज्ञापन
सीतामढ़ी। तीन वर्षों से बंद चल रही इटहरा समूह पेयजल योजना सोमवार से चालू कर दी गई। इससे लोगों के स्वच्छ पेयजल का सपना पूरा हो गया। इससे योजना से लाभान्वित ग्रामीणों ने खुशी जताई। तीनों तरफ गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या चल रही थी। अधिकतर गंगा तटीय गांवों में हैंड पंपों से आर्सेनिक युक्त पानी निकलने से लोगों को पेयजल के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इटहरा समूह पेयजल योजना तीन वर्षों से बंद पड़ी थी। ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बावजूद बंद पेयजल योजना को पुन: चालू करने के लिए विभाग आनाकानी कर रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 20 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद आनन फानन मे विभाग ने सोमवार को पेयजल आपूर्ति को शुरू कर दिया। गांव के कमला शंकर मिश्रा, ओमप्रकाश दूबे, दुर्गेश सिंह, आदि ग्रामीणों ने समूह पेयजल योजना को चालू करने में योगदान के लिए अमर उजाला की सराहना करते हुए आभार जताया।


पाइप लाइन लीक, सड़क धंसी
सीतामढ़ी। इटहरा जल निगम की पाइप लाइन लीक होने के चलते इटहरा गांव स्थित कूड़ी कला गांव मोड़ के पास नवनिर्मित जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग लगभग छह फिट सड़क धंस गई। ग्रामीण ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि सड़क के नीचे जल निगम की पाइप ध्वस्त होने से पानी के कटान से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई। इससे पश्चिमी हिस्से की सड़क धंस गई। कई जगह निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से समूूह पेयजल लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed