{"_id":"5be2f363bdec2269b4445e54","slug":"81541600099-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन नगरी दीपों से जगमग,आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन नगरी दीपों से जगमग,आतिशबाजी
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। दीपावली बुधवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। घर एवं प्रतिष्ठान रोशनी से जगमगाते रहे। प्रमुख बाजार भी रोशनी से जगमग रहे। सुख, समृद्धि एवं म की कामना के साथ लोगों ने विधि विधान से घरों एवं प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा अर्चना की।
अंधेरा दूर कर रोशनी की ओर जाने का संदेश देने वाला पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही माहौल बनने लगा था। लोग घरों को सजाने में लगे रहे। बच्चों में पर्व को लेकर सुबह से ही ज्यादा उत्साह रहा। बच्चे पसंदीदा मिष्ठान्न खाने और आतिशबाजी करने में जुटे रहे। नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने घरों को आकर्षक झालरों से सजाया था। लोग घरों की रंगाई पुताई के बाद सफाई कार्य में कई दिनों से लगे थे। किसानों ने भी दीपावली पर अपने खेतों में दिए जलाए। पर्व पर ज्ञानपुर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पटाखों की दुकानें सजाई गई थीं। फुलझड़ी से लेकर राकेश, चरखी, अनार बम आदि बिके। दिनभर दुकानों पर पटाखा खरीदने वाले पहुंचते रहे। हालांकि दुकानदारों का मानना है कि उम्मीद के हिसाब से बिक्री कम हुई। लोगों ने पटाखे खरीदे लेकिन सीमित मात्रा में ही। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर देर रात तक खरीदने वालों की भीड़ रही। लोगों ने खोआ व छेना की मिठाई के अलावा लड्डूू भी खरीदे। मिठाइयों पर भी महंगाई का असर साफ दिखा। 80 रुपये प्रति किलो के भाव में बिकने वाला लड्डूू 120 रुपये प्रति किलो के भाव में बिके। छेना और खोया की बनी मिठाइयां भी आम दिनों की अपेक्षा 40 से 50 रुपये अधिक भाव पर बिकीं।